Move to Jagran APP

झारखंडी संस्कृति को संरक्षित करने की जरूरत : विधायक

लोहरदगा में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 09:25 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:22 AM (IST)
झारखंडी संस्कृति को संरक्षित करने की जरूरत : विधायक
झारखंडी संस्कृति को संरक्षित करने की जरूरत : विधायक

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : सदर प्रखंड के मन्हो गांव में गुरुवार की देर शाम नवयुवक संघ के तत्वावधान में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत शामिल हुए। विधायक ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद दीप जलाकर व फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पवन पंकज नागपुरी म्यूजिकल संस्था द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। जिसका श्रोताओं ने लुत्फ उठाया। मौके पर विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि हमें झारखंड की संस्कृति का संरक्षित करते हुए विकास करने की जरूरत है। हमारी संस्कृति काफी समृद्धि संस्कृति है, इसे आगे की पीढ़ी तक ले जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी लोक संस्कृति पर गर्व करने और उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। नागपुरी संगीत झारखंड की पहचान है, जहां हर उत्सव के लिए गीत-संगीत है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिवेश में जहां सब कुछ ग्लोबल हो गया है ऐसी परिस्थिति में हमारी झारखंडी संस्कृति की जानकारी रखना जरूरी है। उन्होंने झारखंडी सांस्कृतिक विरासत एवं परंपरा को शिक्षा से जोड़ने की बात कही, जिससे बच्चे इस विरासत को समझ सकें। नागपुरी गायक पवन ने दुर्गा मां के भजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरी रात श्रोताओं की भारी भीड़ ने नागपुरी संगीत का आनंद लिया। मौके पर आलोक कुमार साहू, कुणाल अभिषेक, हिरही मुखिया सुशीला देवी, आयोजन समिति के अध्यक्ष अविनाश उरांव, सचिव परमानंद सिंह, कोषाध्यक्ष आकाश राम, उपाध्यक्ष मिथिलेश राम, श्याम राम, जगजीवन राम, रामदेव उरांव, उमेश राम, वासुदेव पाहन, रामानंद सिंह जयप्रकाश राम, रोहित राम, अमरेश राम, विनोद तमेड़ा के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.