Move to Jagran APP

साइबेरियन की जल क्रीड़ा और नंदनी का मनोरम ²श्य सैलानियों को करता है मोहित

साइबेरियन की जल क्रीड़ा और नंदनी का मनोरम ²श्य सैलानियों को मोहित करता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 10:53 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 10:53 PM (IST)
साइबेरियन की जल क्रीड़ा और नंदनी का मनोरम ²श्य सैलानियों को करता है मोहित
साइबेरियन की जल क्रीड़ा और नंदनी का मनोरम ²श्य सैलानियों को करता है मोहित

राजेश प्रसाद गुप्ता, भंडरा (लोहरदगा) : साइबेरियन की जल क्रीड़ा और नंदनी का मनोरम ²श्य सैलानियों को मोहित करता है। लोग पूरे परिवार के साथ यहां पर पहुंचते हैं। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड की पहचान यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से है। भंडरा प्रखंड के नंदनी जलाशय, पांडे बांध डैम, हिरण कट्टा डैम, पझरी पहाड़ की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो कर सालों भर इन पर्यटक स्थलों में सैलानियों की भीड़ उमड़ती है। खासतौर पर नव वर्ष के पहले दिन लोहरदगा, रांची, गुमला, लातेहार सहित क्षेत्र के आस-पास गांव से काफी संख्या में सैलानी पिकनिक मनाने आते हैं। नंदनी जलाशय में सात समंदर पार की दूरी तय कर साइबेरियन पक्षी भी पहुंचते हैं। साइबेरियन पक्षियों की जल क्रीड़ा व यहां का शांत माहौल लोगों को मंत्रमुग्ध करता है। नव वर्ष के आगाज के पहले दिन सैलानी नंदनी डैम में बोटिग का भी मजा लेते है। हालांकि फिलहाल बोटिग की सुविधा बंद है, परंतु कुछ सैलानी अपने निजी बोट के माध्यम से बोटिग का लुत्फ़ उठाते हैं। भंडरा प्रखंड के ऐतिहासिक अखिलेश्वर धाम व मंदिर के चारों ओर हरियाली व तालाब भी लोगों को मंत्रमुग्ध करती है। नव वर्ष में पहुंचने वाले सैलानी भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर नव वर्ष की शुरुआत करना शुभ मानते हैं। भंडरा प्रखंड मुख्यालय से तीन किलो मीटर दूर भंडरा-बेड़ों मुख्य पथ में पझरी पहाड़ और उसकी ऊंचाई को देख कर सैलानी सेल्फी लेना नहीं भूलते। पझरी पहाड़ के ऊपर बने कुआं में कभी पानी नहीं सुखता, ये विषय भी लोगों को काफी आकर्षित करता है। इसी तरह भंडरा प्रखंड मुख्यालय से सटे पांडे बांध व हिरण कट्टा डैम लोगों को अपनी प्राकृतिक सुंदरता से मंत्रमुग्ध करता है। जिला मुख्यालय से नंदनी जलाशय की दूरी 21 किलोमीटर है। जबकि अखिलेश्वर धाम की दूरी जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर व पझरी पहाड़ की दूरी 20 किलोमीटर है।

loksabha election banner

---

नव वर्ष में सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी का कहना है की इस वर्ष संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन कराया जाएगा। सुरक्षा की ²ष्टिकोण से गश्त बढ़ाई जाएगी। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.