Move to Jagran APP

मोर्हरम की सातवीं पर कर्बला में पढ़ी गई फातिहा

मोर्हरम की सातवीं पर कर्बला में पढ़ी गई फातिहा

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 09:05 PM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 09:05 PM (IST)
मोर्हरम की सातवीं पर कर्बला में पढ़ी गई फातिहा
मोर्हरम की सातवीं पर कर्बला में पढ़ी गई फातिहा

मोर्हरम की सातवीं पर कर्बला में पढ़ी गई फातिहा

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : मोहर्रम की सातवीं के मौके पर शनिवार को लोहरदगा कर्बला में मेला का आयोजन किया गया। इसके अलावे कर्बला में फातिहा पढ़ी गई। लोहरदगा जिले कचहरी रोड स्थित कर्बला सहित जिले के विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्र के कर्बला में इमाम-ए-हुसैन की याद में फ़ातिहा पढ़ी गई और मन्नत मांगी गई। इमाम हुसैन की याद को ताजा किया गया। फ़ातिहा के बाद दुआ मांगी गई। सातवीं के दिन जिले के लोहरदगा, सेन्हा, तिगरा, सेरेंगहातु, झखरा, जुरिया आदि गांवों में कर्बला से लौट कर विभिन्न इमाम बड़ा में फातिहा निशान का परचम बुलंद किया गया। मोहर्रम की सातवीं से मोहर्रम का आगाज हो जाता है। कर्बला में नयाज फ़ातिहा, 8वीं को छोटकी ताजिया एवं 9वीं को मोहर्रम के मौके पर बड़की ताजिया बनाए जाते हैं और इमाम बाड़ा में रख कर उसकी जियारत करते हुए दुआ एवं फ़ातिहा पढ़ी जाती है। मोहर्रम की 9वीं एवं 10वीं को रोजा रख कर अच्छे कपड़े, अच्छा खाना के साथ-साथ भूखे को खाना, प्यासे को पानी पिला कर नेक कार्य किया जाता है। मोहर्रम की 10वीं को कुरान ख्वानी, फ़ातिहा, रोजा, अस्त्र-शस्त्र कार्यक्रम किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.