खुद तकनीकी रूप से मजबूत बनें: एमएन पुष्पा
एमएन पुष्पा ने कहा कि आज के समय में अपने खुद को तकनीकी रूप से मजबूत करने की जरूर है, इसमें हमें विकास पीडिया सहयोग करेगी।
लोहरदगा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्लस टू नदिया हिंदू हाई स्कूल व चुन्नी लाल प्लस टू विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें पीएमजी दिशा, डिजिटल इंडिया, भीम एप व विकासपीडिया एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मौके पर एमएन पुष्पा ने कहा कि आज के समय में अपने खुद को तकनीकी रूप से मजबूत करने की जरूर है, इसमें हमें विकास पीडिया सहयोग करेगी। आज हम बिना मोबाइल एप के कुछ भी काम नहीं कर सकते हैं। यही कारण है कि सरकार भी डिजिटल इंडिया पर जोर दे रही है। आज जहां मोबाईल सुविधा के कारण ही कैशलेस व्यवस्था को लागू किया जा सका इसके अलावा कई तरह के काम मोबाइल फोन के जरिए ही निपटाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विकासपीडिया एक ऐसा एप है जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकार की नीतियों, बाल श्रम अधिकार अधिनियम, समाज कल्याण, कृषि जगत आदि डाउनलोड कर उसका उपयोग दैनिक जीवन में किया जा सकता है। अनुपम उपाध्याय ने पीएमजी दिशा के तहत ऑनलाइन सरकारी परीक्षा, इंजीनियरिंग की तैयारी, मेडिकल की तैयारी, कौशल विकास, बेसिक कंप्यूटर कोर्स आदि के बारे में जानकारी दी।