करमा महोत्सव में विधायक ने बजाया नगाड़ा
लोहरदगा : करमा महोत्सव के मौके पर एक अद्वितीय शाम रही। पूजा-अनुष्ठान का दौर चला तो हर क
लोहरदगा : करमा महोत्सव के मौके पर एक अद्वितीय शाम रही। पूजा-अनुष्ठान का दौर चला तो हर कोई प्रकृति पर्व के आगे नतमस्तक रहा। इसके बाद जब करमा महोत्सव का दौर प्रारंभ हुआ तो हर कोई झूम उठा। विधायक सुखदेव भगत ने खुद ही मांदर गले में टांग कर शमा बांध दिया। विधायक ने जब मांदर बजाया तो अधिकारी-प्रतिनिधि झूम उठे। विधायक प्रकृति पर्व के मौके पर संस्कृति में सराबोर नजर आ रहे थे। नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत करमा पूजन महोत्सव में शामिल हुई उपायुक्त की पत्नी सहित समाज की अन्य महिलाओं के साथ झूमर खेलती नजर आईं। डीसी-एसपी सहित तमाम अधिकारियों ने प्रकृति पर्व का आनंद लिया। दूसरी ओर युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिनव सिद्धार्थ आदिवासी समाज के युवा वर्ग के साथ पूरी रात भर झूमते-गाते रहे। ढोल-मांदर की थाप के साथ लोक गीत की सुगंध फैली हुई थी। स्थानीय कलाकारों के अलावे समाज के लोगों ने भी महोत्सव में जलवे बिखेरे।