Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं की पतवार से चुनावी नैया को किनारे लगा रही कांग्रेस

लोहरदगा में कांग्रेस प्रत्याशी ने की बैठक

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 09:51 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:23 AM (IST)
कार्यकर्ताओं की पतवार से चुनावी नैया को किनारे लगा रही कांग्रेस
कार्यकर्ताओं की पतवार से चुनावी नैया को किनारे लगा रही कांग्रेस

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : भंडरा और कैरो प्रखंड के सीमावर्ती नंदनी डैम के किनारे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए चुनाव में जीत का संकल्प लिया गया है। कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से काम करने का संकल्प दिलाया गया। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा करते हुए चुनावी चक्रव्यूह रचने का प्रयास किया है। इस सम्मेलन में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, रामेश्वर उरांव सहित पार्टी के कई आला नेता शामिल हुए। राजसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि जनता को बताएं कि कांग्रेस पार्टी किसी भी जाति- समुदाय के साथ भेदभाव नहीं करती है। पार्टी सिर्फ और सिर्फ विकास पर ध्यान देती है। कांग्रेस पार्टी को देश चलाने का अनुभव है। आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी की निश्चित रूप से सरकार बनेगी। पार्टी प्रत्याशी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में जनता को जानकारी दें। बताएं कि किस तरह से भाजपा ने गरीब और वनवासियों के साथ धोखा करने का काम किया है। भाजपा ने देश को लूटने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साह के साथ काम करने को कहा।

loksabha election banner

मौके पर सुखेर भगत, जगदीप भगत, सलीम अंसारी, उमेश्वर नाथ तिवारी, डोमना उरांव, बुधवा उरांव, अनीस अहमद, जुगल उरांव, मुर्शीद आलम, एतवा उरांव, गणपत उरांव, शिव उरांव, मोहम्मद सनाउल्लाह, समीरउद्दीन अंसारी, जलील अंसारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.