जीवन बचाना है और जीविका भी चलाना है : मंत्री
जागरण संवाददाता लोहरदगा बीज विनिमय एवं वितरण योजनांतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण किया।
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : बीज विनिमय एवं वितरण योजनांतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण कार्यक्रम 2021-22 और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन वर्ष 2020-21 की योजना अंतर्गत टाना भगत लाभुकों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर पंपसेट का वितरण शनिवार को स्थानीय नगर भवन में किया गया। वितरण कार्यक्रम झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी अरविद कुमार लाल, कृषि पदाधिकारी शिव कुमार राम सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में किया गया। बीज वितरण में 36 किसान और पंपसेट वितरण में 50 टाना भगत लाभांवित हुए। जीवन बचाना है और जीविका भी चलाना है : मंत्री
लोहरदगा : लाभुकों को संबोधित करते हुए मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि पूर्व के वर्षों में अब तक किसानों को ससमय धान का बीज नहीं मिलने से नुकसान होता था। समय पर धान का बिचड़ा नहीं छींटने से रोपाई लेट से होती थी। जिसका असर फसल उत्पादन पर पड़ता था। धान का बीज जुलाई या अगस्त प्रथम में मिलने से बीज का दुरुपयोग होता था। पहले धान का कम मूल्य किसानों को मिलता था, लेकिन अब किसानों को सरकार 20.50 रुपए प्रति किग्रा की दर से धान लैंपस में खरीदकर रही है। किसानों को हर संभव मदद मिलनी चाहिए : डीपी साहू
लोहरदगा : राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि किसानों को धान का बीज समय से मिल रहा है, इसके लिए इस जिले के उपायुक्त और राज्य सरकार दोनों बधाई के पात्र हैं। रास सदस्य ने कहा कि राज्य सरकार एवं मंत्री से आग्रह है कि किसानों को हर संभव मदद मिलनी चाहिए। अन्य लोगों ने भी रखी अपनी बात
लोहरदगा : किसान प्रतिनिधि नवल शाहदेव द्वारा कोरोना काल में नुकसान झेल रहे किसानों के लिए बाजार भी उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही, मकई, मूंगफली एवं उरद का बीज भी समय पर उपलब्ध कराने की मांग रखी। कार्यक्रम में लाभुक सरिता टाना भगत ने कहा कि पहली बार समय से धान का बीज दिया जा रहा है। प्रचार-रथ को दिखायी गयी हरी झंडी
लोहरदगा : नगर भवन परिसर से कृषि कार्यालय की ओर से एक प्रचार रथ को सभी पंचायतों के लिए रवाना किया गया। इस प्रचार रथ के द्वारा ऑडियो के माध्यम से बीज विनिमय एवं वितरण योजनांतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण कार्यक्रम 2021-22 के बारे जानकारी दी जाएगी।