सफलता के लिए संघर्ष जरूरी : एसडीपीओ
????? ???????????? ????? ????? ?? ????? ?? ???? ?? ??????? ?????? ??????? ?????? ??????? ?? ???? ??????? ??? ???????? ??? ?? ????? ???? ???? ?????-19 ?? ??????? ???? ???? ???? ?????? ?? ???? ???? ??? ??? ??? ????? ????? ????? ?? ??????? ?? ??? ?? ???? ????????? ?? ??? ?? ?? ????? ???? ???? ???? ?? ??????? ?????? ?? ??????? ???? ???? ???? ??? ???? ????????? ???????? ?? ???? ????? ??? ?????? ???? ???? ?? ???? ???? ??? ?? ?????
जागरण संवादददाता, लोहरदगा : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर प्रतिभा केंद्र लोहरदगा द्वारा गुरूवार को शहरी क्षेत्र में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। कोविड-19 के शारीरिक दूरी सहित अन्य नियमों का पालन करते हुए शंख नदी स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा के पास से लेकर समाहरणालय तक दौड़ का का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ केंद्र के अध्यक्ष हा•ाी शकील अहमद एवं जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सुखैर भगत द्वारा झंडा दिखा कर किया गया। दौड़ का समापन समाहरणालय मैदान में हुआ। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में प्रथम स्थान अरविद उरांव, द्वितीय स्थान सूरज कुमार साहू, तृतीय स्थान विकास कुमार, चतुर्थ प्रकाश कुमार एवं पांचवां स्थान शिवा कुमार को मिला। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान संतोषी टोप्पो, द्वितीय स्थान सरिता कुमारी, तृतीय स्थान बबिता कुमारी, चतुर्थ स्थान सुष्मिता उरांव तथा पांचवा स्थान प्रेरणा पन्ना को मिला। विजेता खिलाड़यों को मुख्य अतिथि एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि आपलोगों ने इस विकट घड़ी में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रतियोगता में भाग लिए इसके लिए आप और इसके आयोजनकर्ता बधाई के पात्र हैं। इसी प्रकार अपने देश का नाम रौशन करें। सफलता के लिए संघर्ष जरूरी है। कोई भी सफलता आसानी से नहीं मिलती है। मौके पर जिला एथलेटिक्स के सचिव सुखैर भगत ने कहा कि राजीव गांधी का योगदान हम सब नहीं भूलेंगे। उन्होंने आधुनिक भारत की बुनियाद रखी थी। हा•ाी शकील अहमद ने खिलाड़यों को हर संभव मदद करने की बात कही। मौके पर प्रतिभा केंद्र के सचिव एस. सुजाउद्दीन राजा ने केंद्र की गतिविधियों एवं खिलाड़यों को आगे बढ़ाने को लेकर सारी जानकारी देते हुए कहा कि इस विकट घड़ी में इस आयोजन से खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार होगा। मौके पर सदर सीओ प्रमेश कुशवाहा, मुमता•ा अहमद, मनोज गोप, संजय भगत, रौशन मुंडा, अभिषेक साहू, सूरज उरांव, अनिल उरांव, जॉय निखिल, अर्जुन उरांव आदि उपस्थित थे। सीआरपीएफ मुख्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जासं, लोहरदगा : सद्भावना दिवस के अवसर पर गुरूवार को सीआरपीएफ 158 मुख्यालय में कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए व शारीरिक दूरी बनाते हुए सछ्वावना दिवस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ 158 बटालियन के कमांडेंट प्रभात कुमार संदवार ने इस दिवस के महत्व के बारे में जवानों को बताया। उन्होने कहा कि हम सभी को देश के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। एक-एक जवान देश के लिए समर्पित है। देश में सुरक्षित माहौल बनाए रखने की जिम्मेवारी हमें मिली है। हम समर्पित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इसके उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियो एवं जवानों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई।