Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को किया जागरूक

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मुहल्लों में बुधवार को भाजप

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 10:42 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 10:42 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को किया जागरूक
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को किया जागरूक

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मुहल्लों में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क का वितरण करते हुए लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को ले जागरूक किया गया। मौके पर उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि सुरक्षित रहने के लिए मास्क का उपयोग करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना संक्रमण अपना पांव पसारता जा रहा है। अगर समय रहते हम जागरूक नहीं होते हैं तो विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। किसी भी स्थान में भीड़भाड़ न लगाएं। हमेशा मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें। तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं। मुख्य चौक में के दुकानदारों से अपील किया कि शारीरिक दूरी का अवश्य पालन करें। हमेशा मास्क पहनकर ही किसी से लेन-देन करें। अपने आप को सुरक्षित रहें तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें। मौके पर चिखु उरांव, मनबोध हजाम, जलन सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.