Move to Jagran APP

राहत इंदौरी को स्वंयसेवी सेवी संस्था के सदस्यों ने दिया श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड के स्वंयसेवी संस्था मौलाना आजाद वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 09:57 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 09:57 PM (IST)
राहत इंदौरी को स्वंयसेवी सेवी संस्था के सदस्यों ने दिया श्रद्धांजलि
राहत इंदौरी को स्वंयसेवी सेवी संस्था के सदस्यों ने दिया श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड के स्वंयसेवी संस्था मौलाना आजाद वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने मशहूर शायर राहत इंदौरी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर उपस्थित संस्था के अध्यक्ष जावेद अख्तर ने कहा कि विश्वविख्यात शायर राहत इंदौरी ढलती उम्र में भी युवा जोश वाले अंदाज में शायरी सुनाते थे। उनका निराला अंदाज दुनियां हमेशा याद रखेगी। उन्होंने कहा कि दुनियां से जाने के बाद उस जगह की भरपाई साहित्य जगत में नहीं हो सकती है। अपनी शायरी के माध्यम से उन्होंने युवाओं में नए जोश, जुनून व उत्साह का संचार किया करते थे। वे हमेशा भाईचारगी का संदेश दिया करते थे। मौके पर शिक्षक अलीरजा अंसारी, सदस्य सैफ माही, सरफराज अंसारी, जुबैर अंसारी, मोहम्मद सन्नाउल्लाह, आरिफ अंसारी, मोहम्मद खलील, अरशद, इकबाल सहित सोसायटी के सदस्य थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.