शिक्षकों को सभी ग्रेडों में प्रोन्नत्ति : संघ
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव किशोर कुमार वर्मा के नेतृत्व मे
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव किशोर कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश प्रसाद चौधरी से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। साथ ही समस्याओं से अवगत कराया। किशोर कुमार वर्मा ने शिक्षकों की ओर से स्वेट मार्टिन की पुस्तक सोचे नहीं केवल करें सप्रेम समर्पित किया। शिक्षकों ने कहा कि आज तक लगभग 37 वर्षों से ग्रेड 3 शिक्षकों को नहीं दिया जा सका है। विगत 32 वर्षों से सभी ग्रेडों में प्रोन्नत्ति नहीं दिए जाने से कितने शिक्षक कालकलवित और सेवानिवृत भी हो गए हैं। विगत 2 वर्षों से तत्कालीन पदाधिकारी द्वारा एक ही संवर्ग में पदस्थापित शिक्षकों को वेतन सरंक्षण का लाभ नहीं दिया गया। जिससे जूनियर शिक्षक सीनियर से ज्यादा वेतन प्राप्त कर रहे हैं। सैकड़ों शिक्षकों का एक दिन का लंबित वेतन तत्कालीन पदाधिकारी द्वारा नहीं देकर अवैतनिक अवकाश दिया गया है, जो न्यायोचित नहीं है। डीईओ ने कहा कि मैं नियमानुसार कार्रवाई जरूर करूंगा और विश्वाश दिलाता हूं की न्याय जरूर मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में रोजामत अंसारी, मो. कबीरुद्दीन, सलोमी लकड़ा और राज्य प्रतिनिधि तौहीद आलम आदि उपस्थित थे।