Move to Jagran APP

षडयंत्र कर देश को दंगे की आग में झोंकना चाहती है कांग्रेस : अमरेश भारती

पंजाब के कांग्रेस सरकार की बदनीयती ने देश के प्रधानमंत्री नरें

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 09:55 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 09:55 PM (IST)
षडयंत्र कर देश को दंगे की आग में झोंकना चाहती है कांग्रेस : अमरेश भारती
षडयंत्र कर देश को दंगे की आग में झोंकना चाहती है कांग्रेस : अमरेश भारती

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : पंजाब के कांग्रेस सरकार की बदनीयती ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान पर खतरा उड़ेल दिया। पंजाब के एक ओवर ब्रिज में प्रधानमंत्री 20 मिनट तक फंसे रहे। इस कुकृत्य का भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल के नेता व कार्यकर्ता घोर निदा और भ‌र्त्सना करते हैं। कांग्रेस द्वारा किए गए इस कुकृत्य कार्य के विरोध में रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला, जो अटल भवन स्थित भाजपा नगर मंडल कार्यालय से निकलकर शास्त्री चौक तक गया। वहां पर सभा के रूप में तब्दील हो गया। मौके पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अमरेश भारती ने कहा कि कांग्रेस की हत्या नीति को अब किसी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। पंजाब की कांग्रेस नित सरकार जिस पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी हैं, हमारे देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ षड्यंत्र कर पूरे देश को दंगे की आग में झोंकना चाहती थी, परंतु पूरे देश की जनता कांग्रेस की बदनीयती जान चुकी है। उन्होंने कहा कि वो तो माता की भक्ति और भोले नाथ के आशीर्वाद तथा भारत के करोड़ों लोगों की शुभ कामनाओं से नरेंद्र मोदी बच निकले। जबकि वहां से दुश्मन देश की बॉर्डर मात्र 10 किलोमीटर था। भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि कांग्रेस की शुरूआत से ही यही नीति रही है। कांग्रेस के रास्ते आता है उसको सदा के लिए हटा दिया जाता है, चाहे उसका कोई अपना ही क्यों न हो। पर कांग्रेस की मुखिया ये नहीं जानती की देश की जनता के साथ साथ पूरा विश्व नरेंद्र मोदी के साथ है, उनके साथ ईश्वर हैं। उनका बाल भी बांका नही हो सकता। मशाल जुलूस में कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई साथ ही भारत माता की जय, वंदे मातरम, नरेन्द्र मोदी जिदाबाद के नारे गूंजते रहे। मौके पर ब्रज बिहारी प्रसाद, राजकिशोर महतो, राजेश महतो, उमेश कांस्यकार, अनूप वर्मा, राजकुमार वर्मा, अनिल उरांव, संजय महतो, प्रदीप खत्री, सामेला भगत, भारती सिन्हा, बिदिया देवी, संगीता कुमारी, आशा कुमारी, विक्की कुमार, दीपक साहू, रामलाल उरांव, ज्ञानेश गुप्ता, ओम गुप्ता, शंभू प्रसाद, सरोज कुमार, महेश साहू, विकास कांस्यकार, विजय कुमार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.