Move to Jagran APP

श्रम विधेयक पारित होने से श्रमिकों व कामगारों को फायदा : बजरंग

संवाद सूत्र कैरो (लोहरदगा) कैरो प्रखंड भाजपा के तत्वावधान में शनिवार को केंद्र सरकार द्व

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 10:04 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 10:04 PM (IST)
श्रम विधेयक पारित होने से श्रमिकों व कामगारों को फायदा : बजरंग
श्रम विधेयक पारित होने से श्रमिकों व कामगारों को फायदा : बजरंग

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड भाजपा के तत्वावधान में शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा पारित श्रम विधेयक कानून 2020 से श्रमिकों व कामगारों को रूबरू कराते हुए उन्हें विधेयक की प्रति उपलब्ध कराई गई। कैरो प्रखंड के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस कानून पर हर्ष जताते हुए मोदी सरकार के प्रति आभार जताया। कैरो मंडल अध्यक्ष लखन उरांव के अगुवाई में सूरज मोहन साहू, विशेश्वर प्रसाद दीन, बजरंग उरांव, विवेक महतो, दीपक दूबे की उपस्थिति में केंद्र सरकार द्वारा पारित विधेयक की प्रति श्रमिकों व कामगारों को दिया। मौके पर लखन उरांव ने कहा कि श्रम विधेयक कानून से संगठित या असंगठित तथा स्वनियोजित कामगारों को न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस कानून के पारित होने से न्यूनतम मजदूरी 40 से बढ़ाकर 100 फीसदी कार्य बल पर लागू करने का प्रावधान है। अब श्रमिकों से सप्ताह में छह दिन से ज्यादा काम नहीं कराया जा सकता है। चार सप्ताह में 144 घंटे से ज्यादा काम नहीं कर सकते। खनन में लगे मजदूरों के लिए कल्याण अधिकार एवं अस्थायी आवास की सुविधा का भी प्रदान करेगी। महिला कामगारों को पुरुष के सामान वेतन तथा दुर्घटना की स्थिति में जुर्माना के साथ बकाया भुगतान का भी प्रावधान है, जो सबसे बड़ी बात है। केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर ट्रेड यूनियनों को मान्यता देने का भी इस विधेयक में प्रावधान निहित है। इस विधेयक से श्रमिक एवं कामगारों के हितार्थ कई कार्य होंगे। मौके पर अर्जुन बैठा, वासुदेव राम, हेला राम, ब्रज साहू कल्लू उरांव, राजू उरांव, ननकू उरांव, टोनेया उरांव, मुकेश महतो, सीताराम उरांव, सुनीता उरांव, प्रमिला उरांव उपस्थित थे ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.