Move to Jagran APP

डीएसओ ने लैंपस का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

संवाद सूत्र सेन्हा (लोहरदगा) सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित लैंपस का गुरुवार को प्रभारी जिला आपू

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 09:41 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 09:41 PM (IST)
डीएसओ ने लैंपस का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
डीएसओ ने लैंपस का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित लैंपस का गुरुवार को प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी नारायण राम एवं बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा ने निरीक्षण किया। डीएसओ ने कहा कि सरकार की धान अधिप्राप्ति योजना को लेकर प्रखंड के सेन्हा, बदला, बरही, बुटी में संचालित लैंपस के प्रबंध समिति से बात की है। उन्होंने किसानों को निबंधन कराने और सरकार की प्रक्रिया के माध्यम से ही धान की बिक्री करने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया है। साथ ही नियमित रूप से लैंपस खोलने का निर्देश दिया है। लैंपस प्रबंध समिति प्रखंड क्षेत्र के किसान मित्र से सहयोग ले सकते हैं। किसानों के बीच जाकर किसान मित्र जागरूकता अभियान चलाएं। अधिक से अधिक किसान लैंपस के माध्यम से धान की बिक्री करें। ऑनलाइन धान का पैसा किसान के खाते में भेजा जाएगा। गेंहू बीज वितरण को लेकर लैंपस में उपलब्ध होने की जानकारी किसानों को दें। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी नारायण राम, बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा, प्रखंड कृषि

loksabha election banner

पदाधिकारी अरविद वैद्य आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.