किसान हो जाएं तैयार, 15 से होगी धान की खरीद : उरांव
संवाद सूत्र सेन्हा (लोहरदगा) सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित लैंपस में गुरुवार को धान की बिक्री क
संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित लैंपस में गुरुवार को धान की बिक्री को लेकर किसानों का निबंधन कार्य प्रारंभ हुआ। लैंपस प्रबंध समिति के अध्यक्ष चमरू उरांव ने किसान का निबंधन का योजना का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि किसान तैयार हो जाएं। धान की खरीद 15 नवंबर शुरु किया जाएगा। लैंपस में धान की बिक्री करने वाले किसान आवेदन लेकर निबंधन करा लें। आगामी 15 नवंबर के बाद निबंधन को लेकर पूरे इंतजार करना पड़ सकता है। सरकार द्वारा धान की बिक्री को लेकर जरूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इससे किसानों को धान का बेहतर मूल्य मिल पाएगा। निबंधन के समय जमीन लगान रसीद, आधार, बैंक पासबुक की छाया प्रति के साथ राजस्व कर्मचारी से जमीन का सत्यापन करा कर जमा करें। मौके पर अध्यक्ष चमरू उरांव, उत्कर्ष महतो, भोला साहू, मुस्लिम अंसारी आदि उपस्थित थे।