कैरो में दर्शन को उमड़े भक्त
संवाद सूत्र कैरो (लोहरदगा) कैरो प्रखंड क्षेत्र में महाअष्टमी को माता के आठवें स्वरुप की प
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड क्षेत्र में महाअष्टमी को माता के आठवें स्वरुप की पूजा की गई। भक्तों ने शनिवार को दिनभर मां गौरी की पूजा-अर्चना की। कोरोना महामारी के कारण पूजा समिति के सदस्यों के साथ-साथ भक्तों ने पूजा के दौरान शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखते हुए मां की अराधना की। प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं द्वारा उपवास रखकर मां दुर्गा के आठवें स्वरुप की पूजा कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। कैरो प्रखंड के हनहट, नगजुआ एवं प्रखंड मुख्यालय के मंदिरों में महिलाओं द्वारा पूजा की गई। अष्टमी पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर में पुरोहित कौशल कांत त्रिपाठी, कांशीनाथ पांडे, शशिकांत त्रिपाठी, नीरज कांत त्रिपाठी ने महाअष्टमी पूजन विधिवत रूप से कराया। पूजा स्थलों पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आई।