भंडरा में कई स्थानों पर हो रही मां दुर्गे की पूजा
संवाद सूत्र सेन्हा (लोहरदगा) सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में शुक्रवार को महासप्तम
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 09:27 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 09:27 PM (IST)
संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में शुक्रवार को महासप्तमी की पूजा की गई। इसके साथ ही भक्तों के दर्शन को लेकर पूजा पंडालों के पट खोल दिए गए। सेन्हा प्रखंड बस्ती के सती मंदिर परिसर, सेन्हा चौक, बरही, सिठियो, बदला, चांदकोपा, झखरा में मां दुर्गे की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना किया गया। पूजा के दौरान कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए पुरोहित ने मास्क का उपयोग के साथ शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए सभी लोगों से नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। माता के दर्शन् को लेकर भक्त लालायित नजर आए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें