गृह विभाग के संयुक्त सचिव विकास योजनाओं का लेंगे जायजा
सेन्हा (लोहरदगा) : गृह विभाग के संयुक्त सचिव सतेंद्र गर्ग आगामी 27 जून तक जिले के सेन्हा प्रखंड में
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 07:41 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 07:41 PM (IST)
सेन्हा (लोहरदगा) : गृह विभाग के संयुक्त सचिव सतेंद्र गर्ग आगामी 27 जून तक जिले के सेन्हा प्रखंड में विकास योजनाओं का जायजा लेंगे। इस क्रम में संयुक्त सचिव प्रखंड के बुटी, मुर्की, झखरा, कल्हेपाट, एकागुड़ी गांव का दौरा कर ग्राम ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत योजनाओं की स्थिति से अवगत होंगे। संयुक्त सचिव जिले के अन्य प्रखंडों में भी विकास योजनाओं की स्थिति से अवगत होंगे। संयुक्त सचिव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी विभागों द्वारा संचिकाओं को दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें