कैरो में विशेष योग शिविर में शामिल हुए लोग
कैरो (लोहरदगा) : योग दिवस के मौके पर गुरुवार को कैरो प्रखंड में कई स्थानों पर विशेष योग शिविर का आय
कैरो (लोहरदगा) : योग दिवस के मौके पर गुरुवार को कैरो प्रखंड में कई स्थानों पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कराया गया। कैरो थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी रामाशीष पासवान व अंचलाधिकारी अनुज बांडो के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी, जवान व प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने योगाभ्यास किया। वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दीप प्रज्वलन के बाद योग शिक्षक भोला प्रसाद व आशुतोष पाठक द्वारा बच्चों व शिक्षकों को प्राणायाम व योग, आसनों के बारे में बताया गया। डा. अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय में शिक्षक गणेश शास्त्री के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। कैरो पंचायत सचिवालय में मुखिया गौतरी देवी ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। सढ़ाबे पंचायत सचिवालय में 20 सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र महतो, मुखिया विजय कुमार एक्का व कमल क्लब के अध्यक्ष मंटू तिवारी के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया।