मानसिक तनाव को कम करता है योग : बीडीओ
किस्को (लोहरदगा) : राजकीय मध्य विद्यालय किस्को के खेल मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग
किस्को (लोहरदगा) : राजकीय मध्य विद्यालय किस्को के खेल मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किस्को के प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप भगत, थाना प्रभारी अनिल तिवारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संतोष कुमार ¨सह, परहेपाट पंचायत की मुखिया सुखमनी लकड़ा, खरकी पंचायत मुखिया चांदमनी उरांव, पुलिस जवान, छात्र-छात्रा समेत आम-खास शामिल हुए। योगाभ्यास का कार्यक्रम राम विद्यालय किस्को के प्रधानाध्यापक मोहम्मद असलम और प्रज्ञा पाठशाला के प्राचार्य विजय कुमार साहू की अगुवाई में हुआ। मौके पर बीडीओ संदीप भगत ने कहा कि योग मानसिक तनाव को कम करता है। इसे नियमित रूप से अपनाना चाहिए। योग शिविर में प्राणायाम, सूर्यासन, तड़ासन, वृक्षासन, ध्यान, गरूड़ासन आदि का अभ्यास कराया गया। शिविर में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। योगाभ्यास को सफल बनाने में वकील अंसारी, मुस्तफा आलम, मंजू कुजूर, सुमन कुजूर, बसुधा ¨सह का योगदान सराहनीय रहा।