नामांकन अभियान में एक भी बच्चा छूटे नहीं : उपायुक्त
लोहरदगा : विद्यालय चलें, चलाएं अभियान के दौरान नामांकन अभियान का बुधवार को उपायुक्त विनोद कुमार ने ज
लोहरदगा : विद्यालय चलें, चलाएं अभियान के दौरान नामांकन अभियान का बुधवार को उपायुक्त विनोद कुमार ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजकीय कृत महर्षि दयानंद उत्क्रमित मवि में चार बच्चों का नामांकन किया। डीसी ने कक्षा 6 में चरकू लोहरा व मीना देवी की पुत्री पूजा कुमारी, कक्षा 4 में सुरेंद्र नगेसिया व मनीता नगेसिया के पुत्र अर¨वद नगेसिया, कक्षा 7 में राधेश भारती व उर्मिला देवी की पुत्री बिट्टू कुमारी, भीम उरांव और सावित्री उरांव की पुत्री करिश्मा उरांव का नामांकन किया। मौके पर डीसी ने कहा कि नामांकन अभियान में एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। हम सभी को प्रयास करना होगा कि स्कूल से बाहर एक-एक बच्चे का न सिर्फ स्कूलों में नामांकन हो बल्कि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय भी आएं। इसके लिए अभिभावक, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति और प्रतिनिधियों को भी अपना दायित्व निभाना होगा। हमें हर हाल में अभियान को सफल बनाना है। यह सभी की जिम्मेवारी है। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा, एडीपीओ सुनीला लकड़ा, जितेंद्र मित्तल आदि मौजूद थे।