डोभा के लाभुकों को दिया जाएगा स्पॉन मछली का बीज
सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को शिविर आयोजित कर मत्स्य पालकों के बीच मत्स्य स्पॉन क
सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को शिविर आयोजित कर मत्स्य पालकों के बीच मत्स्य स्पॉन का वितरण किया गया। जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी जगदीश सिन्हा ने 20 किसानों के बीच 40 लाख मत्स्य स्पॉन का वितरण किया । मौके पर जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी जगदीश सिन्हा ने कहा कि बरसात का समय आ चुका है। जलाशयों में मत्स्य जीरा डालने का यह बेहतर समय है। आज के समय में ग्रामीणों को मूल कृषि कार्य के अलावा वैकल्पिक कृषि साधनों का भी पूरा उपयोग करना चाहिए। मत्स्य पालन एक ऐसा व्यवसाय है जो बिना किसी मेहनत और काफी कम खर्च में आसानी से हो सकता है। इसके लिए विभाग की ओर से सहयोग भी दिया जाता है। प्रगतिशील मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण के साथ-साथ कई सुविधाएं देने का प्रावधान है। यदि किसान आगे आते हैं तो विभाग उनका पूरा सहयोग करेगा। मौके पर बैजू उरांव, नित्यानंद महतो, सुनील उरांव, राजकुमार उरांव, तुलसी केवट, फिरोज अख्तर, रितेश महतो आदि मौजूद थे।