सड़क दुर्घटना में दो घायल
लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया ज
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 08:15 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 08:15 PM (IST)
लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शहर के हटिया गार्डेन निवासी सुलेंद्र महतो का पुत्र अजीत कुमार (15 वर्ष) सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। अजीत टेंपो की टक्कर से घायल हुआ था। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी ओर गुमला जिले के सिसई थाना अंतर्गत दारी गांव निवासी बिरसा उरांव का पुत्र सोहराई उरांव (35 वर्ष) सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। सोहराई को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें