विपक्षियों का सीएम पर हमला, पुतला फूंका
लोहरदगा : भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के विरोध में राज्य के विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर
लोहरदगा : भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के विरोध में राज्य के विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से शहर के पावरगंज चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका। इससे पूर्व कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन से पावरगंज चौक तक विरोध जुलूस निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष साजिद अहमद ने कहा कि भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के माध्यम से रघुवर सरकार गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी, मूलवासी की जमीन छीनकर उद्योग पतियों को देना चाहती है। सरकार की मंशा ठीक नहीं है। हम किसी भी कीमत पर जमीन को लूटने नहीं देंगे। झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखदेव उरांव ने कहा कि आदिवासी, मूलवासी के अस्तित्व को समाप्त करने को लेकर यह विधेयक लाया गया है। भाजपा सरकार आदिवासी, मूलवासी विरोधी सरकार है। प्रदर्शन में मोहन दुबे, बिरमइत भगत, जफर खान, सहादत हुसैन, सुबोध राय, अनिल कुमार, शनिचरवा उरांव, फूलदेव उरांव, अनवर अंसारी, परवेज कुरैशी, सोनू कुरैशी, बिरेंद्रशाहदेव, तारीक, मोइन अंसारी, कार्तिक कुजूर, रंथू उरांव, साबिर कुरैशी, रवि मिश्रा आदि शामिल थे।