आंधी से गिरा पेड़, ट्रैक्टर हुआ क्षतिग्रस्त
भंडरा (लोहरदगा) : जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार की देर शाम आई आंधी-बारिश के कारण काफी नुकसान
भंडरा (लोहरदगा) : जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार की देर शाम आई आंधी-बारिश के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। भंडरा प्रखंड क्षेत्र में भी कई स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण बिजली व्यवस्था को तो नुकसान पहुंचा ही है। साथ ही आम लोगों की संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। भंडरा थाना क्षेत्र के धोबाली गांव में मंगलवार की देर शाम आई तेज आंधी की वजह से विशालकाय पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से धोबाली गांव निवासी प्रदीप उरांव का ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि प्रदीप उरांव ने अपने ट्रैक्टर को अपने घर के समीप खड़ा कर रखा था। इसी दौरान तेज आंधी से घर के समीप स्थित पेड़ गिर गया। जिससे प्रदीप का म¨हद्रा ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से प्रदीप को दो लाख रूपए का नुकसान हुआ है। प्रदीप ने अंचल प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। इसके अलावे भी कई लोगों के मकान को नुकसान पहुंचा है।
कुड़ू में कई मकानों की छतें उड़ीं, कई लोग हुए घायल
कुडू (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम आंधी-बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। आंधी-बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए हैं। साथ ही कई लोगों के मकान के एस्बेस्टस उड़ गए हैं। इसके अलावे एस्बेस्टस उड़ने की घटना में कई लोगों को चोटें भी आई है। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम प्रखंड क्षेत्र में आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान कुडू जामुन टोली में चंद्रदेव महतो उर्फ चमरू के घर के सभी छह कमरों के एस्बेस्टस उड़ गए। वहीं शिवरतन गोप के मकान का एस्बेस्टस उड़ने की घटना के कारण शिवरतन गोप की पत्नी संजन देवी, स्व. एतवा उरांव की पत्नी तेतरी उरांव घायल हो गए। दोनों को सिर में गंभीर चोटें आई है। जिनका प्राथमिक उपचार कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है। इसके अलावे भी कई स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ कई लोगों के कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। लोगों के समक्ष सिर छ़पिाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई स्थानों पर आंधी-बारिश के कारण बिजली व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित लोगों ने प्रखंड सह अंचल प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।