कैरो के 17 गांवों में आज से लगेगा शिविर
कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड में ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित 17 गांवों में अंचल प्रशासन द्वारा
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 08:36 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 08:36 PM (IST)
कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड में ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित 17 गांवों में अंचल प्रशासन द्वारा सोमवार से शिविर का लगाया जाएगा। सभी गांवों में जाकर अंचल कर्मी वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन का आवेदन जरूरतमंद लोगों से लेकर कार्यालय में जमा करेंगे। इसकी जानकारी अंचलाधिकारी अनुज बांडो ने दिया। उन्होंने चयनित गांवों के लोगों से वृद्धा-विधवा व विकलांग पेंशन हेतु आवेदन जमा करने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें