ईद मिलन समारोह में शामिल हुए पदाधिकारी व प्रतिनिधि
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों में ईद-उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मन
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों में ईद-उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रमजान महीने में रोजा रखने के बाद शुक्रवार को चांद नजर आने के बाद शनिवार को कैरो, उतका, सढ़ाबे, हनहट, चेरिमा, नगजुआ, गराडीह, नगड़ा, गुड़ी आदि गांवों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिद में नमाज अदा की। साथ ही एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया। कैरो ईदगाह में नमाज से पूर्व इमाम हजरत मौलाना अबदुल हफीज ने कहा कि हमें इस्लाम के तरीके पर चलना चाहिए तभी दोनों जहां में कामयाबी मिलेगी। रमजान के महीने जो बरकतों वाला है, हमे उसकी कद्र करनी चाहिए। कैरो में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आपसी भाईचारगी का परिचय देते हुए लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दिया गया। नमाज के बाद कैरो चांदनी चौक के समीप अमीरुद्दीन अंसारी के आवास में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन, प्रखंड प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल के लोगों ने समारोह में शामिल होकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी रामाशीष पासवान, पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी, मुखिया प्रतिनिधि कलेश्वर महली, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कैलाश महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष खलील अंसारी, मौलाना आजाद वेलफेयर सोसाइटी के सदर अलीरजा अंसारी, अंजुमन इस्लामिया के सदर मुबारक हुसैन, मुस्लिम अंसारी, सरफुल अंसारी, फारूक अंसारी, अमीरुद्दीन अंसारी, जलील अंसारी, मनोज महतो, रोजामत अंसारी आदि मौजूद थे।