Move to Jagran APP

आजीविका को गति देकर कामयाब बनें महिलाएं : बीडीओ

सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के बुनियादी विद्यालय स्थित खेल मैदान में सोमवार को महिला विकास मंड

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 May 2018 08:40 PM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 08:40 PM (IST)
आजीविका को गति देकर कामयाब बनें महिलाएं : बीडीओ
आजीविका को गति देकर कामयाब बनें महिलाएं : बीडीओ

सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के बुनियादी विद्यालय स्थित खेल मैदान में सोमवार को महिला विकास मंडल सेन्हा का 5वां महाधिवेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। महाधिवेशन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सेन्हा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत के साथ प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रामकिशोर शुक्ला एवं महिला मंडल सेन्हा की अध्यक्ष बसंती उरांव ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया। मौके पर महिला समूह को संबोधित करते हुए सेन्हा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत ने कहा कि प्रखंड में संचालित 795 महिला मंडल समूह कारगर साबित होने के साथ-साथ सफलता का गाथा लिख रही है। महिला मंडलों के कारण आज सेन्हा प्रखंड के 11 पंचायत के अंतर्गत 53 गांव में 795 महिला समूह काम कर रही है, जो महिलाओं की सफलता को दर्शाता है। महिलाएं अपने उज्वल भविष्य की ओर देख रही है और आय अर्जित करने और बचत करने में कारगर साबित हो रहा है। गांव स्तर पर महिलाओं को जोड़कर महिला मंडल समूह गठित किया जा रहा है। जिससे महिला सामाजिक एवं आर्थिक मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल वार्षिक योजना बनाकर आजीविका को गति देते हुए कामयाब व्यक्ति बनें। महिला मंडल के मार्ग पर आधुनिक कृषि, मुर्गी पालन, गृह वाटिका, बकरी पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला समूह के सहयोग से ही प्रखंड क्षेत्र में शौचालय का निर्माण हुआ है। महिला विकास मंडल की अध्यक्ष बसन्ती उरांव ने कहा कि महिलाएं सहयोग करें और स्वच्छ भारत मिशन को पूरी तरह सफल बनाएं। महिला मंडल के अधिवेशन में समूह के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। मनरेगा योजना से जुड़े नाटक के साथ गीत-संगीत आदि की भी प्रस्तुति की गई। मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सेन्हा राम किशोर शुक्ला, त्रिलोकी ¨सह, श्यामनंदन साहू, बसंती उरांव, ¨रकी लोहरा, दशमी उरांव, जय कुमार साहू, अभिषेक आनन्द, धनेशर कुमार, जयंत कुमार, अमित, सदाम, गजला, परवीन, एस्थर लकड़ा आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.