जिले के कराटेकारों ने गुजरात में 11 पदक झटके
गुजरात के वडोदरा में आयोजित दो दिवसीय आल इंडिया सितोरियो कराटे प्रतियोगिता 2019 मे कुडू के खिलाड़ियों बेहतर प्रदर्शन करते हुए 11 पदक अपने नाम करते हुए जिले का गौरव बढ़ाने का काम किया है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करे हुए कराटेकारों ने 10 स्वर्ण और एक रजत पदक झटक लिया।
कुडू (लोहरदगा) : गुजरात के वडोदरा में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया सितोरियो कराटे प्रतियोगिता 2019 मे कुडू के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर 11 पदक अपने नाम कर जिले का गौरव बढ़ाने का काम किया है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करे हुए कराटेकारों ने 10 स्वर्ण और एक रजत पदक झटक लिया। प्रतियोगिता में प्राची कुमारी, अभिषेक, मरियम परवीन, जावेद खान, पल्लवी कुमारी ने दो-दो स्वर्ण पदक और निखिल प्रेम ने एक रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया। गुजरात के बड़ोदरा स्थित शमा इंडोर स्टेडियम मे आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में देश भर के 12 राज्यों से बड़ी संख्या में कराटेकारों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में कुडू जैसे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने साथ-साथ जिले का नाम भी रौशन किया है। खिलाड़ियों के कोच लोहरदगा कराटे विद्यालय खेल संघ के अध्यक्ष सेंसाइ अमित ¨सह ने बताया कि यदि टीम बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होती तो यकीनन और पदक पर कब्जा जमाया जा सकता था। फिर भी यह बड़ी सफलता है, इससे कराटेकार उत्साहित हैं इसका लाभ भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में दिखेगा।