करमा गीतों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र
दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के गांव मुहल्ले में गुरुवार को आस्था का पर्व करमा पूजा पूरे हर्ष व
दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के गांव मुहल्ले में गुरुवार को आस्था का पर्व करमा पूजा पूरे हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। करम गीत से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। वहीं नागपुरी, ¨हदी, खोरठा गीत के रिकॉर्डिंग डांस के साथ क्रमयतियो ने खूब थिरके। ढेर सन्ध्या में क्रमयतियों ने निर्जल उपवास कर ढेर संध्या करम पूजा श्रद्धापूर्वक किया। क्रमयतियों ने करम गीत गाया। डाली में दूध, खीरा चन्ना, मटर, धान पत्ता का फूल चढ़ाया। पूजा के अंत मे क्रमयतियों ने प्रसाद वितरण किया। क्रमयतियों ने प्रसाद सेवन कर उपवास थोड़ा। क्षेत्र के होहद, सिकनी, होन्हे, सिरु, प्रियातु, मदगी, कुल्ही, पोटमदगा, दुलमी, ईचातु, उसरा, सोसो, जमीरा आदि क्षेत्र में टोले मुहल्ले के आखरा में करमा पूजा की गई।