समाज की सभ्यता व संस्कृति को बचाकर रखें : देवा
कैरो के एड़ादोन गांव में विश्व जनजातीय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
समाज की सभ्यता व संस्कृति को बचाकर रखें : देवा
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड के एड़ादोन गांव में मंगलवार को विश्व जनजातीय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों द्वारा पारंपरिक रूप से नृत्य-संगीत की प्रस्तुति की गई। मौके पर सतपड़हा के बेल देवा भगत ने कहा हमें अपनी सभ्यता व संस्कृति को बचाकर रखना है इसमें सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों को अंधविश्वास, नशापान जैसी कुरीतियों से दूर रहने की जरूरत है। समाज के लोगों से उन्होंने अनुरोध किया कि अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षित करें। अशिक्षा समाज को खोखला बना रहा है। आदिवासी समाज में अभी भी कई प्रकार की कुरीतियां चली आ रही है। जिसे जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने समाज की संस्कृति पर कई प्रमुख बातों को विस्तार से बताया। मौके पर मेघनाथ भगत, शिवशंकर भगत, विश्वनाथ भगत, मंगरू पहान, बासुदेव, महादेव, रौशन आदि मौजूद थे।