कैरो प्रखंड सहित अन्य स्थानों में निकाला गया मोहर्रम जुलूस
कैरो प्रखंड सहित अन्य स्थानों में निकाला गया मोहर्रम जुलूस
कैरो प्रखंड सहित अन्य स्थानों में निकाला गया मोहर्रम जुलूस
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य स्थानों में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मंगलवार को मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। कैरो प्रखंड मुख्यालय में जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से निकल कर मेला टांड़ पहुंची। जहां अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जुलूस को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े थे। कैरो में उतका, नायाटोली, नरौली, गजनी, बंडा सहित अन्य स्थानों से जुलूस बैंड बाजों के साथ मेला टांड़ पहुंचे। जिसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को मोहर्रम मेला कमेटी द्वारा सम्मानित भी किया गया। वहीं चेरिमा, हनहट आदि स्थानों में भी मोहर्रम का जुलूस आपसी सौहार्द वातावरण में निकाला गया। मोहर्रम जुलूस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। मेला टांड़ में बीडीओ पवन कुमार, सीओ कमलेश उरांव, थाना प्रभारी शंखनाथ उरांव, एसआई किरण पंडित, एएसआई उपेंद्र सिंह सहित अन्य दंडाधिकारी व सशस्त्र बल मौजूद थे। मेला को सफल बनाने में कमेटी के नसीम अंसारी, अख्तर अंसारी, हासिम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, जमील अख्तर, तौहिद अंसारी, अमानत अंसारी आदि की अहम भूमिका रही।