Move to Jagran APP

मेहंदी प्रतियोगिता में आकांक्षा को मिला प्रथम स्थान

तुलसी जयंती पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Aug 2022 09:22 PM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2022 09:22 PM (IST)
मेहंदी प्रतियोगिता में आकांक्षा को मिला प्रथम स्थान
मेहंदी प्रतियोगिता में आकांक्षा को मिला प्रथम स्थान

मेहंदी प्रतियोगिता में आकांक्षा को मिला प्रथम स्थान

loksabha election banner

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तुलसी जयंती के मौके पर शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान आकांक्षा सोनी को मिला। जिन्होंने प्रबंधन समिति की सदस्य सुचिता देवी को मेहंदी लगाई थी। वहीं द्वितीय स्थान सोनिया कुमारी को मिला, इन्होंने अभिभावक गंगोत्री देवी को मेहंदी लगाई थी। जबकि तृतीय स्थान निक्की कुमारी को मिला, इन्होंने अभिभावक रीना देवी को मेहंदी रच कर बेहतर प्रदर्शन किया। मेंहदी प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार, शिक्षक विमलेश कुमार तिवारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.