जिला समिति का किया गया विस्तार
लोहरदगा में तेली उत्थान समिति का विस्तार किया गया है।
लोहरदगा : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज को सशक्त बनाने को ले जिला समिति का विस्तार किया गया है। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष कैलाश साहू ने दी। उन्होंने समिति का विस्तार करते हुए जयनाथ साहू व नंदकिशोर साहू को कार्यकारी अध्यक्ष, विदशी साहू व मुकेश साहू को उपाध्यक्ष, मनोज साहू को महासचिव, शिवशंकर साहू को प्रधान सचिव, भीम साहू को सह सचिव, रामबृक्ष साहू, रवि साहू व कमलेश साहू को मंत्री, राम विलास साहू को कोषाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश को मीडिया प्रभारी, विजय कुमार साहू को प्रवक्ता, बिदेश्वर साहू, प्रकाश साहू, मुकेश साहू, मोती साहू, व्यास साहू, हुमन साहू, राजू साहू, जगेश्वर साहू, पवन साहू, श्याम साहू, राजा साहू, बजरंग साहू को कार्यकारिणी सदस्य व किस्को प्रखंड अध्यक्ष के रूप में संतोष साहू, कैरो प्रखंड अध्यक्ष के रूप में कुलदीप साहू, भंडरा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सुंदर साहू, कुडू प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सरजू साहू को बनाते हुए सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश देते हुए प्रखंड कमेटी बनाने का निर्देश दिया है।