Move to Jagran APP

भाजपा-कांग्रेस ने झारखंड को लूटने का किया काम : प्रवीण

किस्को में जदयू की आमसभा का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 09:46 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:14 AM (IST)
भाजपा-कांग्रेस ने झारखंड को लूटने का किया काम : प्रवीण
भाजपा-कांग्रेस ने झारखंड को लूटने का किया काम : प्रवीण

संवाद सूत्र, किस्को (लोहरदगा) : किस्को प्रखंड के तिसिया बा•ार टांड़ मैदान में सोमवार को जनता दल यूनाइटेड की आम सभा हुई। जिसमें अतिथि के रूप में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार सिंह, जदयू प्रदेश सचिव मो. सनाउल्लाह, जदयू •िालाध्यक्ष रितेश कुमार, महासचिव पंकज साहू, सचिव मुर्शीद अंसारी, दीपक उरांव, बैकुंठ शुक्ला मुख्य रूप से शामिल हुए। आम सभा को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस गठबंधन ने झारखंड को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत का दिल, जान सब गांवों में बसता है, परन्तु आज सबसे ज्यादा समस्याएं ग्रामीण क्षेत्र में ही है। देश को आजाद हुए सात दशक बीत चुके, जबकि झारखंड राज्य को बने 19 वर्ष बीतने के बाद भी ग्रामीण बुनियादी सेवाओं से वंचित है। जनप्रतिनिधि केवल अपने स्वार्थों के आगे आमजन को कुछ समझते नही हैं। इनका व्यवहार तानाशाहों की तरह हो गया है। भाजपा और कांग्रेस शुरू से जनता को ठगने एवं लूटने का काम करती आ रही है। दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियां जनता को केवल सब्ज बाग के जाल में फंसाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जनप्रतिनिधियों को बदलना आवश्यक है अन्यथा शासन करने की आदत इन्हें तानाशाह बना देती है। जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने ग्रामीणों से आह्नान किया कि जदयू को साथ देने का काम आप सभी उपस्थित आमजन करें। बदले में भ्रष्टाचार और भय मुक्त तथा विकास युक्त शासन देने का वादा जदयू आपसे करती है। मौके पर रामजीत यादव, अबु शमा बंटी, पप्पू नगेशिया, बितू भुइयां, रामावतार शाही, बालेश्वर लोहरा, नेजावत अंसारी, जफर इमाम, परमेश्वर भगत, बंधन उरांव, राजेन्द्र यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.