हाइवा की चपेट में आने स्कूली छात्रा समेत 9 लोग घायल
संसूबानो बानो थाना क्षेत्र के बानो मनोहरपुर रोड मे उकावली डैम के समीप हाइवा ने स्कूल बच्चों से भरे ऑटो में टक्कर मारी दी। इससे बच्चे घायल हो गए।
संसू,बानो : बानो थाना क्षेत्र के बानो मनोहरपुर रोड मे उकावली डैम के समीप हाइवा ने स्कूल बच्चों से भरी टेंपो को टक्कर मारी। घटना में 6 स्कूली बच्चे समेत 9 लोग घायल हो गए। घटना लगभग 4 बजे की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टेंपो बानो से उकावली जा रहा था। इसी क्रम में उकावली डैम के समीप मनोहरपुर की ओर से आ रहे हाइवा ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे 6 स्कूली बच्चे समेत 9 लोग घायल हो गए। घटना में दो बच्चों की स्थिति गंभीर है। दोनों बच्चे चिता कुमारी और राहुल सिंह को रेफर किया गया है।
ग्रामीण कौशल्या देवी, बिरसा कंडुलना नेस्तोर समद, वहीं बच्चों में सुनीता कुमारी, चिता कुमारी, राजेश प्रधान ,राहुल सिंह गुरुचरण सिंह,दिलबर सिंह घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि हाइवा और टेंपो की टक्कर में टेंपो में सवार बच्चे सड़क किनारे खेत में गिर गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बानो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी बच्चों और ग्रामीण का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर बानो के लोग काफी संख्या में जमा हो गए और बच्चों का हालचाल जानने में जुट गए। वहीं घटना की जानकारी होने पर बानो पुलिस ने अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली।पुलिस ने बताया कि हाइवा के बारे जानकारी ली जा रही है।