Move to Jagran APP

इंदिरा और लक्ष्मी बाई ने देश और समाज को विकासित किया : रेखा सोनी

इंदिरा गांधी की जयंती मनी

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 10:17 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 10:17 PM (IST)
इंदिरा और लक्ष्मी बाई ने देश और समाज को विकासित किया : रेखा सोनी
इंदिरा और लक्ष्मी बाई ने देश और समाज को विकासित किया : रेखा सोनी

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं भारत की स्वतंत्रता आंदोलन की अग्रणी महिला योद्धा झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का जन्म दिन मंगलवार को राजकीय कृत मध्य विद्यालय लोहरदगा में धूमधाम से मनाया गया। मौके पर दोनें के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेखा सोनी ने कहा कि दोनों महिला नेत्रियों के समान हम महिलाओं को भी बनकर दिखाना है, ताकि देश और समाज विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मी बाई के बताए मार्ग पर चलकर ही सच्ची श्रंद्धाजलि अर्पित कर सकते है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक किशोर कुमार वर्मा ने कहा कि यदि महिलाएं जागृत होंगे तो सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे सकते हैं, जिसे इंदिरा गांधी ने दिखा दिया है।महिलाओं में आंतरिक शक्ति कैसी होती है यह किसी को बताने क जरूरत नहीं है। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को चने चबाने को मजबूर कर दी थी और पाकिस्तान के दो टुकड़े करके विश्व का नक्शा बदल दी थी तभी तो इंदिरा गांधी को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने Xह्नह्वश्रह्ल;दुर्गा Xह्नह्वश्रह्ल;की उपाधि से अलंकृत किया था। इसी प्रकार झांसी की रानी लक्ष्मी बाई ने भी अपने बेटा को पीठ पर बांध कर अंग्रेजों के विरोध लड़ाई खूब लगी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी है चरितार्थ की है। आज भी जिस घर की या समाज की महिलाएं जागृत और शिक्षित रहती है उस घर के बच्चे और उस समाज के लोग संस्कारी और अनुशासित रहते है और ये दोनों गुण होने वाला ही विकास की दौड़ में सफल हो सकता है। इस अवसर पर शिक्षिका माला कुमारी, किरण कुमारी, राम लगन उरांव, जैरोमी लकड़ा, सुनीता लुईसा मिज, पार्वती देवी, पुष्पलता टोप्पो, ज्ञानवती देवी, बेबी ताबुसुम, काजल सिन्हा आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.