किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाना सरकार का उद्देश्य : बीडीओ
लोहरदगा में धानअधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड बस्ती के कुंबाटोली मोड़ स्थित लैंपस कार्यालय में सोमवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्घाटन बीडीओ रंजीता टोप्पो व सीओ महेंद्र कुमार ने फीता काट कर किया। कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र से किसानों को काफी फायदा होगा। किसानों को उनके धान की सही कीमत मिलेगी। जिससें किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि जो किसान पूर्व में अधिप्राप्ति के लिए पंजीकरण करा चुके है। उन्हें दुबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। सीओ महेंद्र कुमार ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने का उद्देश्य किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाना है। किसान अपने धान सरकार की ओर से निर्धारित समर्थन मूल्य 1850 रुपए प्रति क्विटल के दर से बेच सकते हैं। इसके अलावे किसानों को सरकार द्वारा डेढ़ रुपये बोनस भी मिलेगा। जिससें किसानों को फायदा होगा। मौके पर लैंपस अध्यक्ष राजेन्द्र उरांव, संजय भगत, कैलाश उरांव, परमानंद प्रजापति, राजू उरांव सहित किसान मौजूद थे।