Move to Jagran APP

कैरो में हुआ करमा डाली का विसर्जन

कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में शुक्रवार को करमा डाली का

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 08:01 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 08:01 PM (IST)
कैरो में हुआ करमा डाली का विसर्जन
कैरो में हुआ करमा डाली का विसर्जन

कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में शुक्रवार को करमा डाली का विसर्जन किया गया। प्रखंड के कैरो, गजनी, खंडा, हनहट, नरौली, गुड़ी, टाटी, गितिलगढ़ आदि जगहों में शोभा यात्रा के रूप में ढोल-नगाड़ों के साथ करमा डाली का विसर्जन किया गया। प्रखंड मुख्यालय में शोभा यात्रा अखड़ा से प्रारंभ होकर मुख्य चौक होते कंदिनी नदी पहुंची। जहां महिला-पुरुष व बच्चों द्वारा पांरम्परिक रीति-रिवाज के साथ ढोल-नगाड़ों पर जमकर नृत्य करते हुए कंदिनी व नंदिनी नदी में करमा डाली का विसर्जन किया। महिला व पुरुष द्वारा ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया गया। दूसरी ओर प्रखंड के गजनी, नरौली, नगजुआ, चेरिमा, हनहट, गितिलगढ़, सढ़ाबे, एड़ादोन आदि गांवों में भी परंपरा के अनुसार करम डान का विसर्जन किया गया। मौके पर पहान सुरेंद्र उरांव, भरथु उरांव, तोनेया उरांव, बजरंग उरांव, बुधुवा उरांव, मनोज उरांव, रंथू उरांव, बाबूलाल उरांव, विकास उरांव, कृष्णा उरांव, जयराम उरांव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.