आपसी भाईचारे के साथ उल्लास के वातावरण में पर्व मनाना चाहिए : उपायुक्त
इमाम हुसैन के बताए मार्ग पर चलकर गरीबों की सेवा करना चाहिए एसपी
आपसी भाईचारे के साथ उल्लास के वातावरण में पर्व मनाना चाहिए : उपायुक्त
संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड बस्ती में बुधवार को मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मौके पर सेन्हा अंजुमन इस्लामिया के तत्वावधान में मोहर्रम मेला एवं अस्त्र शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण व पुलिस अधीक्षक आर. रामकुमार ने लाठी भांजकर किया। इससे पहले मोहर्रम मेला में शामिल हुए डीसी-एसपी को सेन्हा अंजुमन इस्लामिया की ओर से बुके और शॉल देकर स्वागत किया गया। मोहर्रम मेला में सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गाजा बाजा के साथ अखाड़ा मेला मैदान में शामिल हुए। जुलूस में या अली, या हुसैन के नारे बुलंद किया गया। सेन्हा मोहर्रम मेला मैदान में अरु, कल्हेपाट, डोका, हेसवे, भड़गांव, झखरा, बुटी, जोगना सहित आसपास के कई गांवों के अखाड़ा शामिल हुए। मौके पर उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि सभी को आपसी भाईचारे के साथ शांति व उल्लास से पर्व मनाना चाहिए। पर्व त्योहार सबों के आस्था का प्रतीक होता है। जिसे कुछ सिख मिलती है। एसपी आर. रामकुमार ने कहा कि इमाम हुसैन के बताए मार्ग पर चलकर गरीब एवं असहाय की सेवा करना चाहिए। कर्बला असत्य पर सत्य की जीत चिन्ह है। सभी लोग हरेक पर्व त्योहार को मिलजुल कर मनाने का कोशिश करें। किसी भी तरह का अफवाह में माहौल को खराब नही करें, जिसे शांति भंग हो। मोहर्रम मेला को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से चाक-चौबंध सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मौके पर अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के अध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी, सचिव सफदर आलम, जिप सदस्य राधा तिर्की, बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा, सीओ विजय कुमार, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अफरोज आलम, पुलिस निरीक्षक चंद्रमोहन हांसदा, थाना प्रभारी ऋषिकांत, मुखिया धनवाज उरांव, कमला देवी, फजल अब्बास, फैज अंसारी, फुरकान अंसारी, इम्तियाज अन्सारी, तबारक हुसैन, कसमुल अन्सारी, रुस्तम अन्सारी, फिरोज खान, इरसाद अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।