Move to Jagran APP

बदले मौसम के मिजाज से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

संवाद सहयोगी गढ़वा जिले में बदले मौसम के मिजाज ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। हल्क

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 06:44 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 06:44 PM (IST)
बदले मौसम के मिजाज से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
बदले मौसम के मिजाज से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

संवाद सहयोगी, गढ़वा : जिले में बदले मौसम के मिजाज ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। हल्की बूंदाबांदी ने विभिन्न जगहों पर जलजमाव व कीचड़ का साम्राज्य कायम कर दिया है। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गढ़वा जिला मुख्यालय में जहां तहां नाली निर्माण किए जाने के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण स्थिति और बद से बदतर हो गई है। मुख्य पथ एवं बाजार क्षेत्र में तो कीचड़ होने के कारण लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। सबसे खराब स्थिति गढवा , मझिआंव व कांडी पथ की है। जिसमें संवेदक द्वारा सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने के कारण कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है। संवेदक द्वारा सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी डाल दिए जाने से सभी ओर कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है। इधर से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। जबकि पैदल चलने वाले लोगों को नारकीय स्थिति से होकर गुजरना पड़ रहा है। उक्त पथ का निर्माण लगभग 50 किलोमीटर तक कराया जा रहा है। इस पथ में आने वाले लगभग पांच प्रखंडों के लोगों को इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में हुई वर्षा के कारण इस पथ की स्थिति और भी खराब हो गई है। मौसम में आए बदलाव के बाद लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में शनिवार की रात हुई हल्की बारिश से किसानों को फसल के पटवन में कुछ राहत मिली है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से फसलों को फायदा ही होगा नुकसान कुछ भी नहीं है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.