Move to Jagran APP

ग्राम संगठन के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं महिलाएं : मुनिया

ग्राम संगठन के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं महिलाएं मुनिया

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Aug 2022 09:23 PM (IST)Updated: Tue, 02 Aug 2022 09:23 PM (IST)
ग्राम संगठन के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं महिलाएं : मुनिया
ग्राम संगठन के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं महिलाएं : मुनिया

ग्राम संगठन के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं महिलाएं : मुनिया

loksabha election banner

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड के तोडांग गांव में ग्राम संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बैंकिंग लेन-देन, ऋण लेने, बचत करने, बही संधारण, मासिक बैठक करने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जानकारियां दी गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित ग्राम संगठन की सचिव मुनिया उरांव ने कहा कि महिलाएं ग्राम संगठन के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इसके लिए महिला समूह बैंक से ऋण लेकर स्वरोजगार को अपना सकते हैं। बैठक के उपरांत बताया गया कि बैंक से लेन-देन किस प्रकार करना है। ससमय बैंक से लेन-देन करने पर काफी सहयोग मिलता है। वहीं नियमित रूप से बैठक कर खाता-बही का संधारण करने की बात कही गई। बैठक में बताया गया कि महिलाएं रोजगार से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ कर सकती हैं। ग्राम संगठन के सदस्यों को बताया गया कि किस प्रकार ग्राम संगठन को आगे बढ़ाना है। प्रत्येक गांव में ग्राम संगठन का गठन कर महिला समूह के सदस्यों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बैठक में संगीता लकड़ा के अलावे कैरो आजीविका संकुल संगठन के सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.