विकास को गति दे रही है सरकार : राजमोहन
रांची में आगामी 23 जनवरी को होने वाले पवित्र माटी संग्रह कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार विकास को गति दे रही है। इसी के तहत कृषि आशीर्वाद योजना के तहत आज 5 एकड़ तक जमीन रखने वाले प्रत्येक किसान को प्रति एकड़ 5 हजार रुपए देने का काम राज्य सरकार ने किया है।
लोहरदगा : रांची में आगामी 23 जनवरी को होने वाले पवित्र माटी संग्रह कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के साथ की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार विकास को गति दे रही है। इसी के तहत कृषि आशीर्वाद योजना के तहत आज 5 एकड़ तक जमीन रखने वाले प्रत्येक किसान को प्रति एकड़ 5 हजार रुपए देने का काम राज्य सरकार ने किया है। निश्चित ही इससे सभी किसानों को लाभ मिलेगा। आगामी 23 जनवरी को पवित्र मिट्टी संग्रह कार्यक्रम को लेकर हर बूथ के कार्यकर्ताओं को रांची जाना अनिवार्य है। साथ ही आगामी 3 फरवरी को लोहरदगा लोकसभा का बूथ सम्मेलन होना तय हुआ है। बैठक का का संचालन महामंत्री बालकृष्ण ¨सह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मनीर उरांव ने किया। बैठक में मनीर उरांव, नीरज नलिन, नवीन ¨टकू, बालकृष्ण ¨सह, देवाशीष कार, अशोक खत्री, कलावती देवी, सरोज कुमार, भारती सिन्हा, रामाधार पाठक, रजनीकांत चौधरी, अशोक साहू, मिना बाखला, प्रकाश नायक, शंभु कुमार ¨सह, कैलाश महतो, मनोज साहू, राजेश प्रसाद, जयप्रकाश साहू, राजू शर्मा, रंजीत यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रदीप उरांव, श्यामनंदन लोहरा, नवलकिशोर साहू, सुकुल राम, रामधनी ¨सह आदि मौजूद थे।