पंखे से कटकर युवती घायल
लोहरदगा : सरना टोली स्थित न्यू मिशन बि¨ल्डग के समीप संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में शनिव
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 07:44 PM (IST)
लोहरदगा : सरना टोली स्थित न्यू मिशन बि¨ल्डग के समीप संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को सि¨लग पंखा से कट कर युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सेंटर मैनेजर सहजाद आलम ने युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि कैरो थाना क्षेत्र के हुदू गांव निवासी मतला उरांव की पुत्री जयंती कुमारी (20 वर्ष) सिलाई-कढ़ाई का आवासीय प्रशिक्षण ले रही है। शनिवार को जयंती अपने बेड के उपरचढ़ कर छत की सफाई कर रही थी। तभी अचानक से वह सि¨लग फैन की चपेट में आ गई। जिससे जयंती के सिर में गंभीर चोटें आई है। जयंती के सिर में गहरी चोटें आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें