जैविक खेती को अपनाएं किसान : सीजीएम
नाबार्ड के तत्वावधान में सेन्हा प्रखंड के एकागुड़ी स्थित संपूर्ण कृषि प्राडयूसर कंपनी के प्रोजेक्ट स्थल का दौरा किया गया। इस क्रम में किसानों को वहां की खेती तकनीक से रूबरू कराया गया।
लोहरदगा : नाबार्ड के तत्वावधान में सेन्हा प्रखंड के एकागुड़ी स्थित संपूर्ण कृषि प्राडयूसर कंपनी के प्रोजेक्ट स्थल का दौरा किया गया। इस क्रम में किसानों को वहां की खेती तकनीक से रूबरू कराया गया। साथ ही नाबार्ड के सहयोग से अंकुर अभियान लोहरदगा के माध्यम से संचालित कृषि उत्पादन संघ का गठन भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नाबार्ड के सहयोग से संचालित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम की जानकारी सभी को दी गई। मौके पर नाबार्ड के सीजीएम ज्ञानसेन कुमार ने कहा कि किसान जैविक खेती की तकनीक को अपनाएं। इससे खेतों की उर्वरा शक्ति तो बढ़ती ही है। साथ ही बेहतर आमदनी भी होती है। रासायनिक खाद के उपयोग से कई नुकसान हैं। नाबार्ड कई प्रकार के रोजगार को लेकर सहायता उपलब्ध कराती है। जिला कृषि उत्पादक संघ के सचिव सचिन कुमार महतो ने कहा कि किसान मिल कर खेती करें तो उन्हें बेहतर पैदावार और लाभ प्राप्त हो सकता है। खेती के आधुनिकतम और जैविक खेती को अपनाना बेहद जरूरी है। मौके पर नाबार्ड के डीडीएम रबेश ¨सह, लोकनाथ महतो, अतहर अंसारी, नंदलाल महतो, आरिफ अंसारी, रंथी उरांव, बंधन उरांव आदि मौजूद थे।