पुल से नीचे गिरने से वृद्ध की मौत
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के लोहरदगा और भंडरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बैमारी पुल
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 07:05 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 07:05 PM (IST)
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के लोहरदगा और भंडरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बैमारी पुल से नीचे गिरने से भंडरा थाना क्षेत्र के अंबेरा गांव निवासी फागु उरांव (55 वर्ष) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अंबेरा गांव निवासी फागु उरांव (55 वर्ष) शनिवार को भंडरा बैंक ऑफ इंडिया से पैसे की निकासी कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान घर जाने के क्रम में बैमारी-भुजनियां रोड में बैमारी पुल के समीप साईकल से अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें