Move to Jagran APP

स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा का योगदान अविस्मरणीय : बीडीओ

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 08:11 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 08:11 PM (IST)
स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा का योगदान अविस्मरणीय : बीडीओ
स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा का योगदान अविस्मरणीय : बीडीओ

भंडरा (लोहरदगा) : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मौके पर बीडीओ तेजकुमार हस्सा के साथ-साथ प्रखंड कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन शैली से प्रेरणा लेने का संकल्प दुहराया। दस अवसर पर बीडीओ तेजकुमार हस्सा ने कहा कि बिरसा मुंडा एक कर्मठ क्रांतिकारी व वीर सपूत थे। बिरसा मुंडा आदिवासियों के महानायक थे। इन्होंने आदिवासी समाज में फैले अंधविश्वास और कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया। बिरसा मुंडा ही औपनिवेशिक शोषण के खिलाफ उलगुलान का आह्वान किया था। आज का दिन झारखंड वासियों के लिए एतिहासिक अविस्मरणीय क्षण है। झारखंड उन्हीं के बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा के योगदान को लोगों ने अविस्मरणीय बताते कहा कि उनके कार्याें के कारण ही लोग उन्हें भगवान भी कहते है। हमारा यह दायित्व बनता है कि उनके सपनों को साकार कर झारखंड को खुशहाल और विकसित राज्य बनाकर देश में अग्रणी स्थान प्राप्त करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, लाल बाहदुर शास्त्री उच्च विद्यालय सहित कई सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। इस मौके पर बीईईओ सुरेंद्र ¨सह, प्रधानाध्यापक अशोक राउत, वार्डेन लीना एक्का, उदय महतो, अभिषेक हिमांशु, सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.