Move to Jagran APP

स्थापना दिवस पर प्रस्तुत की गई विकास की तस्वीर

लोहरदगा जिले में गुरूवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय मैदान में राज्य स्थापना दिवस उत्सव सह विकास मेले का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 08:05 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 08:05 PM (IST)
स्थापना दिवस पर प्रस्तुत की गई विकास की तस्वीर
स्थापना दिवस पर प्रस्तुत की गई विकास की तस्वीर

लोहरदगा : लोहरदगा जिले में गुरुवार को झारखंड का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय मैदान में राज्य स्थापना दिवस उत्सव सह विकास मेले का आयोजन किया गया। इसमें जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री सह लोहरदगा सांसद भी शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत विकास की तस्वीर प्रस्तुत कर लोहरदगा प्रशासन ने स्थापना दिवस समारोह मनाया। राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को गोपनीय रखते हुए अचानक से मेला का आयोजन किया गया। राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर कई दिनों से चल रही थी, परंतु कार्यक्रमों की मीडिया से पर्देदारी की गई। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को हाशिए पर रखने की सरकारी कवायद नजर आई। विकास मेले में विभिन्न योजनाओं के तहत 1424 लाभुकों के बीच 25 करोड़ 69 लाख रुपए से अधिक की ऋण और परिसंपत्ति वितरित की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। विकास मेले में कई सरकारी विभागों, गैर सरकारी संगठनों द्वारा स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रमों में जिलेभर के पंचायती राज जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी और आमजन शामिल हुए। जिला प्रशासन द्वारा देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाहरणालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने आम लोगों को संबोधित किया। लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया। इससे पहले जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की। समाहरणालय मैदान में राज्य स्थापना दिवस उत्सव सह विकास मेले का आयोजन हुआ। इन सभी कार्यक्रमों में केंद्रीय राज्य मंत्री सह लोहरदगा सांसद भी शामिल हुए। इधर सांसद सह केंद्रीय लोहरदगा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शंख नदी तट पर पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.