Move to Jagran APP

जनता को धोखा दे रही केंद्र सरकार : डीपी साहू

संवाद सूत्र किस्को (लोहरदगा) किस्को प्रखंड के नवाडीह में कांग्रेस पार्टी के तत्चावधान में क

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 09:52 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 09:52 PM (IST)
जनता को धोखा दे रही केंद्र सरकार : डीपी साहू
जनता को धोखा दे रही केंद्र सरकार : डीपी साहू

संवाद सूत्र, किस्को (लोहरदगा) : किस्को प्रखंड के नवाडीह में कांग्रेस पार्टी के तत्चावधान में केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेसियों द्वारा लोगों को केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि सुधार विधेयक के बारे में बताया गया। मौके पर राज्य सभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को धोखा दे रही है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को धोखा देने के लिए किसान विरोधी बिल लाया गया है। इस बिल से किसानों को काफी नुकसान होगा। किसान ठगे जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने जनता की मेहनत को लूटने का काम किया है। भाजपा ने चुनाव से पहले जनता को जो सपने दिखाए थे, उन सपनों को लेकर छलने का काम किया है। भाजपा ने आम लोगों को सिर्फ चुनाव जीतने के लिए झूठे सपने दिखाने का काम किया था। कृषि सुधार बिल के माध्यम से किसानों को धोखा देने का काम किया गया है। कांग्रेस पार्टी इस अभियान के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार के झूठ से अवगत कराने का काम कर रही है। मौके पर रास सदस्य के प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, सुखैर भगत, वकील खान, खलील खान, संदीप कुमार गुप्ता, संतोष महतो, सामूल अंसारी समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता के साथ स्थानीय ग्रामीण आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.