जागरण संवाददाता, लोहरदगा : दीपावली के मौके पर शनिवार को लोहरदगा शहरी क्षेत्र से लेकर गांव-गांव के घर-आंगन में दीया की रौशनी से जगमगा गया। कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच लोगों ने दीपावली के त्योहार का पूरा आनंद लिया। घरों, मंदिरों, प्रतिष्ठानों और पूजा-पंडालों में धन-वैभव की प्रार्थना को लेकर लक्ष्मी-गणेश की पूजा हुई। प्रकाश पर्व दीपावली पर उल्लास छाया रहा। सतरंगी छटा बिखरी रही। विभिन्न प्रतिष्ठानों व घरों में भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा कर भक्तों ने धन-वैभव की प्रार्थना की। दीपावली पर्व को लेकर शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलों में खुशियां छाई रही। हालांकि आतिशबाजी में प्रशासनिक निर्देश का अनुपालन नहीं हुआ। सरकार के निर्देश के विपरित रात भर पटाखों की आवाज आती रही। प्रशासन ने रात 8-10 बजे तक आतिशबाजी का समय निर्धारित किया था। इसका साफ तौर पर उल्लंघन हुआ। महत्वपूर्ण बात यह रही कि इस बार विगत वर्ष की अपेक्षा कम लोगों ने आतिशबाजी की। सुख-शांति, समृद्धि और दीपों का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास के वातावरण में प्रेम व सौहार्द के साथ धूमधाम से मना। पूजा-अर्चना कर दीप जलाकर घरों को रौशन करने के बाद आतिशबाजी कर दीपावली का त्योहार मनाया। दीपावली पर्व को लेकर लोगों ने अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों को लाइटिग और फूल माला से सजाया था। दीपावली की रौशनी के सौंदर्य से घर-संसार जगमगाता रहा। शहर से लेकर गांव के हर गली-मुहल्ला रौशन हो गए। आतिशबाजी का दौर, एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने की होड़, मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां बांटने की ललक ने दीपावली को और भी रौशन कर दिया। सुख-समृद्धि की कामना के साथ जिलेवासियों ने दीपावली का त्योहार मनाया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर की पूजा-अर्चना अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों के साथ-साथ पूजा पंडाल में भी भक्ति भाव से की। दीपावली के मौके पर सुख-समृद्धि की कामना के साथ लोग भगवान की आराधना में जुटे रहे। लक्ष्मी-गणेश की वंदना में जुटे रहे श्रद्धालु
लोहरदगा : दीपावली के दिन श्रद्धालुओं ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित कर आस्था व उल्लास के साथ पूजा-अर्चना की। इस दिन जिले के कई स्थानों में पूजा पंडाल का निर्माण कर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई। जबकि घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की वंदना कर सुख समृद्धि की कामना की। दीपावली के दिन प्रतिमा स्थापित कर लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना की गई। पूजा-पंडाल में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के अलावे मां सरस्वती के दर्शन एवं प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पूजा पंडालों में की गई आकर्षक विद्युत साज-सज्जा लोगों को आकर्षित कर रही थी। लक्ष्मी पूजा के मौके पर चारों ओर बज रहे भक्ति गीत से वातावरण भक्तिमय हो गया था। दीपों से जगमगाया घर संसार
लोहरदगा : दीपावली पर शनिवार की रात दीपों से घर-संसार जगमगा उठा। दीपावली के मौके पर इस वर्ष चाइनीज बल्बों की लरियां की अपेक्षा मिट्टी के दीयों से लोगों ने घर ज्यादा रौशन हुए। शहर के मुख्य पथ के अलावा गली-मुहल्लों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, घरों में मिट्टी के दीये जगमगा रहे थे। दीपावली पर हर घर रौशन नजर आ रहा था। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ दीपोत्सव का आनंद लिया। आतिशबाजी से गूंजता रहा वातावरण
लोहरदगा : दीपावली पर हुई आतिशबाजी से पूरा वातावरण गूंज रहा था। दीपावली की रात छोटे-छोटे बच्चों के साथ युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। लक्ष्मी-गणेश की वंदना के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ, जो रात 10 बजे के बाद तक पटाखों की गूंज से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। सरकार के आदेश के बावजूद रात 10 बजे के बाद भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखों की आवाज सुनाई दी। आतिशबाजी से वातावरण में बारूद का धुआं और हवा का प्रदूषण भी काफी बढ़ गया था। हालांकि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में हर ओर दीपावली की खुशियां छाई हुई थी। पटाखा और मिठाई की खूब हुई बिक्री
लोहरदगा : सुख-समृद्धि का पर्व दीपावली के मौके पर मिठाई और पटाखों की खूब बिक्री हुई। दीपावली के त्योहार पर मिठाई और पटाखों की मांग को देखते हुए शहर के कई हिस्सों में दुकानें सजी हुई थी। पटाखों और मिठाई की दुकानों में लोगों की भीड़ देखी गई। लोगों ने जरूरत के अनुरूप पटाखों के साथ-साथ लड्डू, पेड़ा, बर्फी समेत अन्य कई तरह के मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। शहर के बाजार में हर वर्ग के अनुरूप मिठाई और पटाखे उपलब्ध थे। दीपावली पर सबसे अधिक बच्चों में उत्सुकता नजर आई। नगर परिषद अध्यक्ष व पूर्व विधायक ने परिवार के साथ मनाई दीपावली
फोटो संख्या- 17
लोहरदगा : नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत और पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने परिवार के साथ दीपावली का आनंद लिया। शहर के नदिया मैना बगीचा स्थित अपने आवास में पूर्व विधायक सुखदेव भगत, पत्नी अनुपमा भगत ने अपने दोनों बेटों अभिनव सिद्धार्थ और शाश्वत सिद्धार्थ के साथ दीपावली त्योहार का आनंद लिया। नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत के आवासीय परिसर में घरौंदा को सुंदर ढंग से सजाया गया था। घरौंदा को रौशनी से भर दिया गया था। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व विधायक सुखदेव भगत अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मनाते आए हैं।
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे